![]()
मेरठ में रविवार रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल हो गया। तीनों मृतक दबथुआ गांव के रहने वाले थे। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी पहुंची। तीनों शव को कब्जे में लिया। घटना सरधना थाना क्षेत्र स्थित मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव दबथुआ के पास की है। मरने वाले तीनों एक ही गांव के मृतकों की पहचान रमेश (55) पुत्र हरपाल, सुशील (47) पुत्र विजय और अमर (30) पुत्र मुखिया के रूप में हुई है। रमेश मुरादनगर स्थित किसान इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। सुशील गांव में परचून की दुकान चलाते थे। जबकि अमर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे में घायल रोहित के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। सड़क पार करते समय ट्रक ने मारी टक्कर
रविवार रात चारों लोग दबथुआ गांव के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से आए ट्रक ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रमेश, सुशील और अमर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीन परिवारों की खुशियां उजड़ीं, गांव में शोक
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग अलग-अलग काम करके अपने परिवारों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। एक ही गांव के तीन लोगों की असमय मौत से दबथुआ में शोक की लहर है। हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में हर तरफ इस दर्दनाक घटना की चर्चा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, तीन की मौत:मेरठ में ईरिक्शा-बाइक को टक्कर मारी, मृतकों में कॉलेज कलर्क और दुकानदार; तीनों एक ही गांव के
