![]()
हिसार के उकलाना में खेतों से बाजरे की चोरी करने के मामले में उकलाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा बाजरे के चार कट्टे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव दौलतपुर निवासी सनी और प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सनी के खिलाफ पहले भी चोरी के दो केस दर्ज हैं। थाना उकलाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 10 अक्टूबर को गांव दौलतपुर निवासी शक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके खेत से बाजरे के चार कट्टे चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना उकलाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। कोर्ट में पेशकर जेल भेजा मामले की जांच के दौरान मुख्य सिपाही जितेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों सनी और प्रवीण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा बाजरे के चार कट्टे बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की सूचना देने की अपील हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि खेतों, घरों, दुकानों या अन्य स्थानों पर चोरी अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Source link
हिसार में खेत से बाजरा चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:एक पर पहले से दो केस दर्ज; कोर्ट में पेशकर जेल भेजा
