Headlines

ट्रेडिंग-कंपनी में इन्वेस्ट करा लेक्चरर से 55 लाख की ठगी:जिला स्काउट-गाइड अधिकारी, लेक्चरर सहित पांच के खिलाफ FIR दर्ज




सरगुजा में ASA ट्रेडिंग कंपनी में निवेश से अच्छे रिटर्न का झांस देकर महिला लेक्चरर से 55 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। लेक्चरर की रिपोर्ट पर जिला स्काउट-गाइड अधिकारी, लेक्चरर सहित पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गर्ल्स स्कूल अंबिकापुर में कार्यरत लेक्चरर निर्मला मिंज ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके स्कूल के ही लेक्चरर संगीता राय तिर्की ने वर्ष 2023 में उन्हें ASA ट्रेडिंग कंपनी में पैसा निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलने की जानकारी दी। संगीता राय तिर्की के द्वारा स्काउट गाइड के जिला अधिकारी योगेश विश्वकर्मा से उनकी मुलाकात कराई गई। योगेश विश्वकर्मा ने ASA ट्रेडिंग कंपनी में पैसा निवेश करने के फायेद बताए। बैंकों से लोन निकलवाकर कराया निवेश योगेश विश्वकर्मा ने बताया कि विभागीय पे-स्लीप के माध्यम से बैंकों से आसानी से लोन स्वीकृत हो जाएगा और लोन की किश्त हर माह ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा जमा किया जाएगा। ट्रेडिंग कंपनी द्वारा लाभांश भी हर माह निवेशक को दिया जाएगा। झांसे में आकर निर्मला मिंज से विभिन्न बैंकों से 46 लाख 12 हजार रूपए का ऋण स्वीकृत कराते हुए कंपनी में निवेश कराया गया। उन्हें बताया गया था कि बैंक लोन की किश्त कंपनी द्वारा जमा किया जाएगा और हर माह लाभांश में करीब 40 हजार रुपये उन्हें मिलेंगे। पैसे निवेश करने के बाद निर्मला मिंज यह समझती रही कि कंपनी के द्वारा किश्त जमा की जा रही है। करीब डेढ़ साल बाद बैंकों से किश्त जमा करने का निर्माला मिंज को नोटिस मिला। तब उन्हें 9 लाख 27 हजार रूपए का किश्त बैंकों में जमा करना पड़ा। शिकायत पर दर्ज हुई FIR निर्मला मिंज ने किश्त जमा नहीं होने को लेकर योगेश विश्वकर्मा सहित अन्य लेक्चरर से जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया कि ट्रेडिंग कंपनी पर अपराध दर्ज हो गया है। इससे रकम मिलने में समय लगेगा। निर्मला मिंज ने कुल 55 लाख रूपए की ठगी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच के बाद योगेश विश्वकर्मा स्काउट गाइड अधिकारी, अरूण कुशवाहा, आकाश सिंह, शशिकांत सिंह, लेक्चरर संगीता राय तिर्की के खिलाफ धारा 318 (4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। कई शिक्षक हुए ठगी के शिकार बताया गया है कि ASA कंपनी में निवेश के नाम पर कई शिक्षक ठगी के शिकार हुए हैं। हालांकि अभी सिर्फ एक लेक्चरर ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। अन्य शिक्षकों को भी अच्छे रिटर्न का लालच देकर निवेश कराया गया है और उन्हें राशि वापस नहीं मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *