Headlines

Asian Games 2026 | Indian Cricket Team Kit Issue Before Japan Match


12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज को 3-0 से जीता है। (फोटो BCCI)
 - Dainik Bhaskar

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज को 3-0 से जीता है। (फोटो BCCI)

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स से पहले सही साइज की किट के लिए परेशान है। उसे रविवार तड़के नई दिल्ली से जापान के लिए रवाना होना है।

कई खिलाड़ियों को उनकी फिटिंग की जर्सी नहीं मिली है। प्लेयर्स को 2 अलग-अलग जर्सी चाहिए। एक जापान से फ्रैंडली मैच के लिए और दूसरी दूसरी एशियन गेम्स के लिए। इसी कारण यह दिक्कत हुई है।’

इस मामले पर IOA के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा- ‘ज्यादातर दिक्कतें दूर कर दी गई हैं। कुछ किट बाकी हैं, जिन्हें जल्द टीम तक पहुंचा दिया जाएगा।’

यह मैच भारत-जापान रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर खेला जाएगा।

यह मैच भारत-जापान रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर खेला जाएगा।

भारत-जापान रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर होगा टी-20 मैच

भारत और जापान के रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर 22 सितंबर को जापान के सानो शहर में टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा।

इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। इसमें टीम इंडिया अपनी सामान्य किट पहनेगी।

यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल के तहत आयोजित होगा। जोकि जापान और भारत के बीच खेल में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए शुरू की गई है।

BCCI ने नागोया में खुद होटल का इंतजाम किया

नागोया में दूसरे भारतीय खिलाड़ियों को रहने की जगह मिलने में हुई देरी को देखते हुए BCCI ने क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खुद होटल का इंतजाम किया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम IOA की ओर से उपलब्ध कराए गए आवास में रह रही है। एक सूत्र ने कहा, ‘महिला टीम के आवास में कभी कोई समस्या नहीं थी। पुरुष टीम के लिए आयोजकों ने जो कमरे दिए थे, उनमें किट बैग रखने तक की जगह नहीं थी।’

सूत्र ने बताया कि वहां बड़े होटल ज्यादा नहीं हैं। इसके बावजूद BCCI ने जापान रवाना होने से कुछ समय पहले अपना इंतजाम कर लिया।

इंडिया को पिछले एशियाड में टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर विजेता घोषित किया गया था।

इंडिया को पिछले एशियाड में टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर विजेता घोषित किया गया था।

————————————————

एशियाड से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

एशियन गेम्स से पहले तैयारियों पर फिर सवाल; 30-35 भारतीयों को नहीं मिले कमरे

एशियन गेम्स से पहले मेजबान शहर नागोया की व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 30-35 भारतीय खिलाड़ियों को ठहरने के लए कमरे नहीं मिले। इसके बाद भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) को कमरे बुक करने पड़े। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *