![]()
सिरसा जिले की मंडी डबवाली से 23 अगस्त 2026 से लापता 38 साल के जतिंदर कुमार उर्फ जैकी की तलाश को लेकर उनके परिवार ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) जसलीन कौर से मुलाकात की। परिवार ने जतिंदर को जल्द ढूंढने की मांग की। पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना प्रस्तावित घेराव फिलहाल टाल दिया। परिवार के मुताबिक, जतिंदर कुमार 23 अगस्त 2026 को मंडी डबवाली से लापता हुए थे। उनकी तलाश के लिए परिवार ने जानकारी सार्वजनिक की है और पोस्टर भी लगाए हैं। पुलिस ने परिवार को दिया आश्वासन पोस्टर के हिसाब से, जतिंदर की उम्र 38 साल है और उनका कद करीब 5 फीट 9 इंच है। लापता होने के समय उन्होंने भूरे रंग की टी-शर्ट और हल्के रंग का लोअर पहना हुआ था। एसपी से मुलाकात के दौरान पुलिस ने परिवार को जतिंदर को जल्द ढूंढने का भरोसा दिया। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में तेजी से काम करेगी और जतिंदर कुमार को जल्द सुरक्षित ढूंढ लेगी।
Source link
डबवाली में एसपी से मिले लापता युवक के परिजन:तलाश करने की मांग, पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद टाला घेराव
