Headlines

PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36-लाख दीये:17 सितंबर से BJP का सेवा संकल्प अभियान, सत्ता-संगठन मिलकर प्रदेशभर में करेंगे कार्यक्रम




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा इस बार छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी में है। 17 सितंबर से प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा। पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए प्रदेशभर में 36 लाख आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे। पार्टी ने हर बूथ पर 100 दीये जलाने का लक्ष्य रखा है। रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। रायपुर के बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, अभियान के तहत संभाग, जिला और विकासखंड मुख्यालयों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। बस्तर में भी गांव-गांव तक अभियान पहुंचाया जाएगा। यहां लोगों की भागीदारी के साथ आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे। स्कूलों में बच्चे बनाएंगे ‘सेवा चित्र’ अभियान में स्कूल के बच्चों को भी जोड़ा जाएगा। बच्चे ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम में पेंटिंग के जरिए सेवा और विकास से जुड़े विषयों को दिखाएंगे। स्कूलों और पंचायतों में ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम होगा। इसमें पिछले 25 साल में हुए विकास और बदलाव की जानकारी लोगों को दी जाएगी। आंगनबाड़ी में फल बांटेंगे, बताएंगे बदलाव की कहानी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम होगा। इसमें फल वितरण समेत दूसरी गतिविधियां की जाएंगी। वहीं ‘कहानी बदलाव के बीच’ कार्यक्रम में पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और सरकार के बड़े फैसलों से जुड़ी कहानियां लोगों को बताई जाएंगी। इसमें आर्टिकल 370 हटाने जैसे विषय भी शामिल होंगे। रंगोली से लेकर मशाल यात्रा तक कार्यक्रम ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत लोग सेवा गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। कलाकारों के लिए ‘सेवा के रंग-रंगोली प्रतियोगिता’ होगी। सरकारी और दूसरे दफ्तरों में भी सेवा की थीम पर रंगोली बनाई जाएगी। 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल लाई जाएगी और कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के जिला मुख्यालयों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा ‘जनसेवा का महाकुंभ’ भी प्रस्तावित है। इसमें पंच से लेकर सांसद तक जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर पर एक जगह जुटेंगे। छत्तीसगढ़ से भी जनप्रतिनिधियों की टीम इसमें शामिल होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *