Headlines

डबवाली में कस्टमर केयर ठगी में खुलासा:पुलिस ने पंजाब के व्यक्ति को किया अरेस्ट, लालच में बेचा बैंक अकाउंट




फर्जी कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर स्क्रीन शेयरिंग कर डबवाली क्षेत्र के युवक से 1 लाख से ज्यादा की ठगी करने मामले में पंजाब निवासी आरोपी गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले से 1.33 लाख रुपए की धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गुरलाल ने किसी को अपना बैंक खाता पैसों के लालच में बेच दिया था। साइबर ठग उसे खाते में आने वाले पैसों के बदले कमीशन देना था। उसने बताया कि उसके खाते में पैसे आए थे। इन पैसों का उसे कमीशन आना था। मगर पुलिस ने इस खाते में सीज करवा दिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ तथा ठगी की राशि बरामद करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसके जरिए पुलिस ठग तक पहुंचेगी और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। आरोपी के खाते में पहले भी कुछ ट्रांजक्शन का पैसा पाया गया है। खास बात है कि शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन साइट से चप्पल ऑर्डर की थी। ठग ने ऑर्डर कैंसिल बताकर फोन की स्क्रीन शेयर कर ली और उसे झांसे में लेकर पैसे डलवा लिए। उसे चप्पल पसंद थी तो ऑर्डर कैंसिल होने पर भावुक हो गया। ऐसे पकड़ में आया आरोपी ने अपनी पास-बुक, एटीएम कार्ड डाक से आरोपी को भेज दिए। उसके बैंक अकाउंट का यूज करने वाला व्यक्ति यूपी के एटा में एटीएम से पैसे निकलता है। खाता धारक के खाते में 30 हजार रुपए बैलेंस छोड़ दिया। ये पैसे निकलवाने को गुरलाल बैंक में गया था। वहां पता चला कि खाता सीज हो गया। इससे वह डर गया और उसने अपना फोन बंद कर लिया। इसका पुलिस को पता चल गया और पकड़ा गया। गुरलाल मजूदरी करता है और पैसों के लालच में उसने खाता दूसरे को बेच दिया था। अब पुलिस एटा जाएगी और असल आरोपी को पकड़ेगी। जानिए पूरा मामला क्या है साइबर अपराध शाखा प्रभारी एवं पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि 4 जुलाई 2026 को थाना शहर डबवाली में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता हरदीप सिंह ने बताया था कि उसने एक जुलाई को मिंतरा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म से चप्पल मंगवाई थी। उसने अपने आर्डर की जानकारी लेने के लिए गुगल पर सर्च कर कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल की। उन्होंने ऑर्डर कैंसल करने की बात कही, पर उसने ऐसा करने से मना कर दिया। कुछ देर बाद उसके पास अज्ञात नंबर से व्हाट्सप कॉल आई। उसे झांसे में लेकर स्क्रीन शेयर करवाकर उसके खाते से 1 लाख 04 हजार 666 रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए। इसके बाद उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई। साइबर अपराध शाखा डबवाली में तैनात पीएसआई अजय सिंह ने अपनी टीम के साथ जांच करते हुए अहम तथ्य जुटाए। आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए उनकी टीम ने इस मामले में आरोपी विवेक सिंह को गिरफ्तार किया। 1.33 लाख की ठगी में 30 हजार वापस दिलाए थे इसी तरह एक अन्य मामले का खुलासा करते हुए पुलिस प्रवक्ता आनंद ने बताया, 27 अगस्त 2026 को थाना शहर डबवाली में दर्ज अभियोग में शिकायतकर्ता मंडी डबवाली निवासी मनोज कुमार के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा 1.33 लाख रुपये बिना किसी जानकारी के निकाल लिए गए। जिसका पता उसे तब चला, जब उसने किसी अन्य व्यक्ति को रुपए भेजने के लिए खाता प्रयोग किया। उनकी टीम में तैनात पीएसआई मंगल सिंह की टीम ने बैंक खाते से जानकारी जुटाते हुए खाताधारक आरोपी गुरलाल सिंह को जिला संगरूर (पंजाब) से गिरफ्तार किया और 30 हजार रुपए आरोपी के खाते में सुरक्षित दिलाए। इन चीजों का रखें ध्यान पुलिस के अनुसार, साइबर ठग अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग, मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, होटल बुकिंग या अन्य सेवाओं के नाम पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर उपलब्ध करवाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। इसलिए किसी भी सेवा का कस्टमर केयर नंबर प्राप्त करने के लिए गूगल सर्च या सोशल मीडिया पर मिले अनजान नंबरों पर भरोसा न करें। संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक ऐप से ही संपर्क नंबर प्राप्त करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल की स्क्रीन शेयर न करें और न ही किसी रिमोट एक्सेस या स्क्रीन शेयरिंग एप्लिकेशन को इंस्टॉल अथवा एक्सेस की अनुमति दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *