Headlines

डबवाली में डायल 112 गाड़ी में लगी आग:तीन पुलिसकर्मियों ने कूदकर बचाई जान, इवेंट पूरा करके लौट रहे, शार्ट सर्किट हुआ




सिरसा जिले में उपमंडल डबवाली के तहत ओढ़ां थाने की ‘डायल 112’ (ERV) गाड़ी शनिवार रात एक हादसे का शिकार हो गई। गांव रामगढ़ से राजपुरा मार्ग पर गश्त के दौरान गाड़ी में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार तीनों पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। मिली जानकारी के अनुसार, ओढ़ां थाने की डायल 112 की गाड़ी को रात के समय एक इमरजेंसी कॉल (इवेंट) मिली थी। गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल तीन पुलिसकर्मी सवार थे। पुलिस टीम अपना इवेंट पूरा करके वापस ओढ़ां थाने की तरफ लौट रही थी। जैसे ही गाड़ी गांव रामगढ़ से राजपुरा रोड पर पहुंची, तभी अचानक गाड़ी के बोनट से तेज चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते जली गाड़ी बोनट से चिंगारी निकलते ही ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी लपटों की चपेट में आ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीनों पुलिसकर्मियों ने तुरंत दरवाजे खोलकर बाहर छलांग लगाई और अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। प्राथमिक दृष्टि में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *