Headlines

डबवाली में संघर्ष मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:एक महीने से फरार थे; अब तक 13 पकड़े जा चुके, तीन महिलाएं भी शामिल




सिरसा जिले के गोरीवाला चौकी पुलिस ने कालुआना गांव में 29 जुलाई को हुए संघर्ष मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ, इस मामले में अब तक 3 महिलाओं सहित दोनों पक्षों के कुल 13 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं। हाल ही में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भगवान दास उर्फ बिट्टू और रामकरण उर्फ करण के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी लगभग एक महीने से फरार चल रहे थे। 2 पक्षों में हुआ था विवाद पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि 29 जुलाई को कालुआना गांव में 2 पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। सूचना मिलने पर चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की शिकायतों, डॉक्टरों की रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग अभियोग दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू की। 11 आरोपियों को पहले पकड़ा पुलिस ने मामले में पहली कार्रवाई 3 अगस्त को की थी, जब नरेंद्र, रणजीत, रजत, राजेंद्र कुमार, रवि और विकास नामक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए थे। इसके बाद, 10 अगस्त को अजय कुमार और देवीलाल को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे मिले थे। 25 अगस्त को 3 महिला आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा था। एक महीने से फरार थे आरोपी मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अब करीब एक माह से फरार चल रहे भगवान दास उर्फ बिट्टू और रामकरण उर्फ करण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में फरार अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *