![]()
जोधपुर में नामी कंपनी के शैंपू के नाम पर नकली माल बेचा जा रहा है। इसका खुलासा सोमवार को बासनी क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान हुआ। पुलिस ने एक लोडिंग पिकअप से डव कंपनी के डुप्लीकेट शैंपू के करीब डेढ़ सौ पेटी बरामद की। इसमें करीब डेढ़ लाख पाउच बताए जा रहे हैं। हिंदुस्तान लीवर कंपनी के प्रतिनिधि ने इसे लेकर पुलिस की स्पेशल टीम और बासनी थाना पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद टीम ने बासनी थाना क्षेत्र में लोडिंग पिकअप से सामान बरामद किया, जिसे ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिए आगे दिल्ली भेजा जाना था। तलाशी के दौरान डव कंपनी के करीब 150 से अधिक पेटी में डेढ़ लाख से अधिक डुप्लीकेट पाउच पाए गए। असली और नकली पाउच में पैकिंग का अंतर भी नजर आया, लेकिन डिजाइन इस तरह से किया हुआ था कि आसानी से देखने में असल और नकल पाउच में फर्क करना भी मुश्किल हो रहा था। फिलहाल कंपनी प्रतिनिधि विकास वैष्णव की ओर से बासनी थाने में रिपोर्ट दी गई है। बता दें कि जोधपुर में इन दिनों जींस-पैंट से लेकर घी और अब कॉस्मेटिक आइटम में भी डुप्लीकेट माल के कई मामले सामने आ चुके हैं।
Source link
डव कंपनी के नाम से बनाए डुप्लीकेट शैंपू जब्त:पुलिस ने डेढ़ लाख पाउच किए बरामद; माल भेजने वाले की तलाश
