Headlines

डांगावास हत्याकांड के दोषियों को सजा की मांग:कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जेएनवीयू में पीएचडी आवेदन डेट बढ़ी; पढे़ं शहर की प्रमुख खबरें




जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने डांगावास हत्याकांड (साल 2015) में सभी 40 आरोपियों को बरी किए जाने का विरोध किया। कांग्रेस ने 6 लोगों की हत्या के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के जरिए राज्यपाल के नाम मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। वहीं, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर खंड प्रथम उविरा जोधपुर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में जल राजस्व की बकाया राशि की वसूली के लिए 12 अगस्त से विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की ओर से Ph.D. में प्रवेश पाने के इच्छुक सभी संबंधित उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का एक और मौका देकर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त कर दी गई है। लाइव ब्लॉग में पढ़ें शहर की प्रमुख खबरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *