Headlines

पालमपुर के होटल से 7.92 ग्राम चिट्टा पकड़ा:हरियाणा निवासी युवक समेत 5 अरेस्ट, कमरे में महिला भी मिली; कार भी जब्त




कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पालमपुर के एक होटल में दबिश देकर 7.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में हरियाणा के सिरसा निवासी युवक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक होंडा अमेज कार (HR 40 G 8849) भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर की देर रात CIA टीम को पालमपुर के PCCN चौक, लोहना के पास स्थित एक होटल में नशे की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने होटल के एक कमरे में छापा मारा। वहां चार पुरुष और एक महिला मौजूद मिले। तलाशी के दौरान सिरसा, हरियाणा निवासी दपिंदर सिंह (32) के कब्जे से 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने कमरे में मौजूद सभी 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और प्रारंभिक जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दपिंदर सिंह के अलावा आदित्य पठानिया (24), कबीर (23), प्रांशुल कपूर (24) और ममता (27) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद नशे और कार को कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। कांगड़ा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चिट्टे की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी किसी बड़े नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े तो नहीं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *