![]()
टोंक में डिग्गी लक्खी मेले से तीन दिन पहले शनिवार को विजय सागर तालाब में एक युवक की बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर नगर पालिका ईओ रामकेश जाट भी विजय सागर तालाब की पाल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद नाव संचालक मनीष गौतम और ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब के किनारे लाकर उसे निकाला गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया सूचना मिलने पर डिग्गी थाना अधिकारी गोपाल चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी दौरान मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए डिग्गी पहुंचे मालपुरा के एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह को भी विजय सागर तालाब की पाल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस एवं नगर पालिका अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। शव को तालाब से बाहर निकाला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में शव को तालाब से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव की जांच और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम तथा मोबाइल इन्वेस्टिगेशन टीम को मौके पर बुलाया। दो दिन पुरानी बॉडी, पहचान नहीं हुई टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव की पहचान के साथ-साथ युवक के तालाब तक पहुंचने और उसकी मौत के कारणों को लेकर भी जांच की जा रही है। डिग्गी थाना अधिकारी गोपाल चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक युवक की लाश करीब दो दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है तथा शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
Source link
डिग्गी के विजय सागर तालाब में युवक का शव मिला:बॉडी दो दिन पुरानी, पहचान के प्रयास जारी
