Headlines

डिजाइन व इंजीनियरिंग विशेषज्ञों की दो दिवसीय एलईओ कार्यशाला




सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो स्टील प्लांट के टेक्निकल सेल विभाग की ओर से डिजाइन एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान, अनुभव और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान के लिए दो दिवसीय एलईओ कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, आईआईएससीओ और बोकारो स्टील प्लांट के डिजाइन एवं इंजीनियरिंग विशेषज्ञ व प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में अधिशासी निदेशक (संकार्य) मौजूद रहे। मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल सेल) ने नवीनतम तकनीकों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को अपनाने के साथ विभिन्न इकाइयों के बीच तकनीकी ज्ञान व अनुभव साझा करने की जरूरत बताई। अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं से सेल की सामूहिक तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग संभव है। संयंत्रों के विशेषज्ञों के बीच नियमित संवाद को सहायक बताया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *