भिवानी कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज:रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा हुड्‌डा होंगे मुख्यातिथि, राव दान सिंह व MLA कुलदीप वत्स भी शामिल होंगे




भिवानी के स्थानीय हुड्डा पार्क के सामने 13 सितंबर को भिवानी ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री राव दान सिंह, बादली विधायक कुलदीप वत्स, कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल व ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी शिरकत करेंगे। वहीं सम्मेलन की अध्यक्षता शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी करेंगे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कांग्रेस की अलग-अलग कमेटियां भी बनाई गई है। जिनकी अलग-अलग जिम्मेदारी लगाई गई है। कांग्रेस भिवानी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में अभूतपूर्व उत्साह है। यह महज एक कार्यकर्ता बैठक नहीं, बल्कि प्रदेश में कांग्रेस की आने वाली सरकार का शंखनाद होगा। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *