Headlines

डीग में बारिश से ज्वार-बाजरे की फसल खराब:कटाई के बाद सूखने के लिए छोड़ी फसलें डूबीं, 7 दिन बरसात का अलर्ट




डीग जिले के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे किसानों की खरीफ फसलें खराब हो रही हैं। ज्वार और बाजरे की फसलें पककर तैयार थीं, लेकिन बेमौसम बारिश से उन पर असर पड़ा है। खेतों में खड़ी और कटाई के बाद सूखने के लिए छोड़ी गई फसलें पानी में डूबने से खराब होने लगी हैं। किसानों को अपनी मेहनत बर्बाद होती दिख रही है। लगातार बारिश के कारण जिले के निचले इलाकों में पानी भर गया है। इस समय खेतों में ज्वार और बाजरे की कटाई चल रही थी। कई किसानों ने फसल काटकर खेतों और जंगलों में सूखने के लिए छोड़ दी थी। लगातार पानी में भीगने से कटी हुई फसल में फंगस लगने और दाने उगने का डर है। पशुओं के चारे (कड़बी) के भी सड़ने की संभावना है। इससे आगे चलकर चारे की कमी हो सकती है। पूरे सप्ताह बारिश का दौर रहने के आसार
किसानों की परेशानी अभी कम नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि वायुमंडल में बने नए सिस्टम के कारण डीग और आसपास के इलाकों में इस पूरे सप्ताह बारिश जारी रहेगी। इस चेतावनी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगर एक-दो दिन और बारिश होती है, तो बची हुई फसल भी पूरी तरह खराब हो जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *