Headlines

सिंगरौली में चारपाई पर शव ले जाने का VIDEO:रात में 500 मीटर लटकाकर चले परिजन, सुबह प्रशासन ने भेजी टीम




सिंगरौली के जनपद पंचायत देवसर के महुआ गांव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ग्रामीण सड़क और आने-जाने की सुविधा नहीं होने के कारण एक शव को चारपाई पर रखकर ले जाते दिख रहे हैं। यह वीडियो शुक्रवार रात का बताया जा रहा है, जो गांव की सड़क व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। गांव की बुजुर्ग देव मती साकेत बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उनके शव को गांव लाया जा रहा था। एंबुलेंस आधे रास्ते तक ही पहुंच पाई, क्योंकि उसके आगे करीब 500 मीटर रास्ता नहीं था। इसके बाद परिजनों ने चारपाई की मदद से शव को घर तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताई परेशानी वीडियो में ग्रामीण अपनी परेशानी बताते हुए दिख रहे हैं। उनका कहना है कि गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण किसी की मौत होने पर शव को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए चारपाई का सहारा लेना पड़ता है। बारिश के दिनों में रास्ते की हालत और खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ग्रामीणों की सड़क बनाने की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शासन से जल्द सड़क बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से गांव की 100 से ज्यादा आबादी को राहत मिलेगी। इससे भविष्य में किसी परिवार को शव ले जाने के दौरान ऐसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन ने भेजी टीम इस मामले में डिप्टी कलेक्टर धर्म प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामला प्रशासन के संज्ञान में आया है। इसके बाद मौके पर एक टीम भेजी गई है। उन्होंने बताया कि गांव में रास्ते को लेकर पुराना विवाद है। करीब 400 से 500 मीटर हिस्से में निजी जमीन का मामला है। जमीन मालिक रास्ते के लिए अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं। डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले को देख रहा है। विवाद का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी, ताकि ग्रामीणों के लिए आने-जाने का रास्ता मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *