![]()
इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया है। वारविकशायर की ओर से खेलते हुए सुथार ने हैम्पशायर के खिलाफ मैच में कुल 7 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी और रॉब येट्स के शतक की मदद से वारविकशायर ने हैम्पशायर को पारी और 129 रन से हरा दिया। वारविकशायर ने पहली पारी में रॉब येट्स के 109 रन, सैम हेन के 90 और डैन मौसली के 77 रन की मदद से 398 रन बनाए। जवाब में सुतार ने 16 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए और हैम्पशायर की टीम 115 रन पर सिमट गई। वारविकशायर को 283 रन की बढ़त मिली और उसने फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी सुतार ने अपनी फिरकी का असर दिखाया। उन्होंने 23.3 ओवर में 52 रन देकर 4 विकेट लिए और हैम्पशायर को 154 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह सुतार ने मैच में 7 विकेट लेकर वारविकशायर की बड़ी जीत में योगदान दिया।
Source link
मानव सुथार ने काउंटी डिविजन वन में 7 विकेट लिए:वारविकशायर ने हैम्पशायर को पारी और 129 रन से हराया, रॉब येट्स ने जड़ा शतक
