Headlines

डीजे बंद नहीं करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस:गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से विवाद और गाली-गलौज का आरोप




गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तय समय के बाद तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंची पुलिस से विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, डीजे बंद कराने की समझाइश देने पर कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की गई। पुलिस ने शासकीय काम में बाधा डालने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने विजय तांडी (27), विशाल तांडी (29), दीपक तांडी (36) और भीम महानंद (32) को गिरफ्तार किया है। चारों जगन्नाथ नगर, पंडरी के रहने वाले हैं। डीजे बंद कराने की समझाइश पर शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, गणेश विसर्जन शोभायात्रा और कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान टीम निर्धारित समय के बाद बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने डीजे बंद करने के लिए समझाइश दी। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस टीम से बहस शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बार-बार समझाने के बावजूद आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और धमकी दी। इसके बाद धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की गई, जिससे पुलिस की ड्यूटी प्रभावित हुई। पूछताछ के बाद चार आरोपियों की पहचान घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने पुलिसकर्मियों और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों से पूछताछ की। इसके आधार पर विजय तांडी, विशाल तांडी, दीपक तांडी और भीम महानंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में चारों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी जेल में निरुद्ध रहने का रिकॉर्ड रहा है। इन धाराओं में केस सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 513/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 221, 224, 132(ए) और 191(1) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा है कि कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से अभद्रता या झूमाझटकी करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *