Headlines

फरीदाबाद में सेल्फी लेते समय झील में डूबा किशोर:दोस्त के सामने पैर फिसला, SDRF-गोताखोर तलाश में जुटे, नहीं मिला सुराग




फरीदाबाद जिले के सिरोही गांव में झील के किनारे सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से 17 वर्षीय अर्जुन गहरे पानी में जा गिरा। उसके साथ मौजूद दोस्त ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन अंधेरा होने तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका। सोमवार को एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने कई घंटे तक झील में तलाश की, लेकिन अर्जुन का कोई सुराग नहीं मिला। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला अर्जुन इन दिनों अपने परिवार के साथ सिरोही गांव में किराए के मकान में रह रहा था। रविवार शाम करीब 5 बजे वह एक दोस्त के साथ झील के पास गया था। दोनों वहां कुछ समय तक घूमते रहे। इसी दौरान अर्जुन झील के किनारे सेल्फी लेने लगा। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर गहरे पानी में जा गिरा। दोस्त के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण अर्जुन के पानी में गिरते ही उसके दोस्त ने मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर झील में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद किशोर दिखाई नहीं दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। धौज थाना पुलिस को घटना की जानकारी रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे कंट्रोल रूम से मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के साथ झील के आसपास जांच की। अंधेरे में तलाशी बनी बड़ी चुनौती रात होने के कारण झील में रेस्क्यू अभियान चलाना मुश्किल था। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी झील में कई स्थानों पर तलाश की गई। झील की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को सावधानी के साथ अभियान चलाना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर तक चले तलाशी अभियान के बावजूद अर्जुन का पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *