![]()
सीतामढ़ी में डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें डेंगू-चिकनगुनिया से बचाव, जांच, इलाज और मरीजों की निगरानी के साथ फाइलेरिया नियंत्रण के लिए होने वाले नाइट ब्लड सैंपल कलेक्शन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. आरके यादव ने की। कूलर और गमले में जमा पानी हटाने पर जोर सिविल सर्जन ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना सबसे जरूरी है। एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए घरों में कूलर, गमले, फ्रिज के पीछे और बारिश के बाद जमा पानी को नियमित रूप से हटाना चाहिए। उन्होंने आशा, सीएचओ और एएनएम को लोगों को मच्छर के प्रजनन वाले स्थान खत्म करने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। बाहर से बुखार लेकर आने वालों की जांच के निर्देश उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से बाहर से बुखार के साथ आने वाले मरीजों की NS1 एंटीजन जांच कराने को कहा। डेंगू की पुष्टि होने पर मरीज की स्थिति के अनुसार इलाज और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डेंगू मरीज मिलने पर 1-2 दिन में फॉगिंग सिविल सर्जन ने निर्देश दिया कि जिस गांव में डेंगू का मरीज मिलता है, वहां एक से दो दिनों के भीतर फॉगिंग कराई जाए। साथ ही आसपास के लोगों को मच्छरों से बचाव के उपायों की जानकारी देने पर जोर दिया गया। 2025 में 48, इस साल अब तक 5 केस प्रशिक्षक डॉ. राजीव कुमार ने डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण, जांच, इलाज और क्लीनिकल प्रबंधन की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्ष 2025 में जिले में डेंगू के 48 मामले मिले थे। वहीं 2026 में अब तक 5 मामले सामने आए हैं। विभाग के मुताबिक, ये सभी मामले जिले के बाहर से रिपोर्ट हुए हैं। नाइट ब्लड सैंपल कलेक्शन की तैयारी की समीक्षा प्रशिक्षण के दौरान फाइलेरिया नियंत्रण के लिए होने वाले नाइट ब्लड सैंपल कलेक्शन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्यकर्मियों से अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने और जरूरी तैयारियां पूरी रखने को कहा। कार्यक्रम में डीपीएम विजय चंद्र झा, वीडीसीओ प्रिंस कुमार, कमलेश कुमार, रजनीश कुमार, पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार समेत सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
Source link
'डेंगू मरीज मिलते ही गांव में होगी फॉगिंग':सीतामढ़ी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कहा-'बाहर से आने वाले मरीजों की होगी NS1 जांच'
