Headlines

डेढ़ साल का मासूम डबरी में गिरा, डूबने से मौत:कनकपुर गांव में खेलते समय हुआ हादसा, माता-पिता घर पर नहीं थे




बलरामपुर जिले के कनकपुर गांव में सोमवार को डबरी में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के पास दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी से भरी डबरी में गिर गया। हादसे के समय घर पर कोई बड़ा मौजूद नहीं था। यह मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है। कनकपुर के गिजनियादामर के अनिल रवि का डेढ़ साल का बेटा दीपक रवि घर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय वह अचानक डबरी में गिर गया। दीपक के पिता गुजरात में काम करते हैं, जबकि हादसे के समय उसकी मां किसी काम से सोसाइटी गई हुई थी। कुछ देर बाद जब दीपक दिखाई नहीं दिया तो उसके दादा रमेश रवि ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से करीब 50 मीटर दूर डबरी में दीपक का शव पानी में मिला। परिजन उसे तुरंत रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर रामानुजगंज पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई की और पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *