![]()
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे डेरा बाबा नानक इलाके में रावी दरिया का जलस्तर बढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी उफान पर है, जिससे स्थानीय लोगों में पिछले साल की बाढ़ जैसे हालात का डर सता रहा है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप रावी दरिया का जलस्तर काफी बढ़ गया है। दरिया के आसपास रहने वाले लोगों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। विधायक ने रावी दरिया का दौरा किया स्थिति का जायजा लेने के लिए हल्का डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने संबंधित अधिकारियों के साथ भारत-पाक सीमा पर बहने वाले रावी दरिया का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी मुलाकात की और बाढ़ से होने वाले संभावित नुकसान तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए किए जाने वाले प्रबंधों पर चर्चा की। जलस्तर की लगातार निगरानी करें विधायक रंधावा ने सिविल प्रशासन और संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे जलस्तर की लगातार निगरानी करें। उन्होंने आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और सबसे पहले लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रबंध करने पर जोर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ से निपटने की तैयारियों और उपायों पर विस्तृत चर्चा की।
Source link
डेरा बाबा नानक में रावी का जलस्तर बढ़ा:बाढ़ का खतरा, MLA गुरदीप रंधावा ने प्रशासन के साथ लिया जायजा; निगरानी के निर्देश
