Headlines

डेली कॉलेज में आरएसएस कार्यक्रम पर उठे सवाल:ओल्ड डेलियन अजय बागड़िया ने प्राचार्य को भेजा पत्र, जवाब नहीं मिला तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी




डेली कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रस्तावित आयोजन को लेकर 1986 बैच के ओल्ड डेलियन और एडवोकेट अजय बागड़िया ने कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गुनमीत बिंद्रा को पत्र भेजा है। उन्होंने संघ के सरसंघचालक को भी पत्र भेजकर कॉलेज परिसर में आयोजन के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। प्राचार्य को भेजे पत्र को इस मुद्दे पर अंतिम संवाद बताया है। उनका कहना है कि डेली कॉलेज की संस्थागत स्वतंत्रता, शासन व्यवस्था और उसकी दीर्घकालीन प्रतिष्ठा से जुड़े गंभीर सवाल पहले भी उठाए गए थे, लेकिन प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अकादमिक कैलेंडर में बदलाव पर भी सवाल बागड़िया ने पत्र में डेली कॉलेज के अकादमिक कैलेंडर में कथित बदलाव और कॉलेज की ऐसी गतिविधियों से संबद्धता पर सवाल उठाए हैं, जिनसे किसी राजनीतिक या वैचारिक संगठन के प्रति संस्थागत झुकाव की धारणा बन सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान की विश्वसनीयता उसकी राजनीतिक निष्पक्षता और स्वतंत्रता से जुड़ी होती है। सरकारें और राजनीतिक परिस्थितियां बदलती रहती हैं, लेकिन डेली कॉलेज जैसी ऐतिहासिक संस्था को अपनी स्वतंत्र पहचान और संस्थागत मूल्यों को लंबे समय तक बनाए रखना चाहिए। गवर्निंग बॉडी के फैसले की जानकारी मांगी पत्र में बागड़िया ने पूछा है कि क्या आरएसएस से जुड़े आयोजन का विषय गवर्निंग बॉडी के सामने रखा गया था। क्या इस संबंध में कोई औपचारिक प्रस्ताव पारित हुआ? क्या किसी सदस्य ने इस निर्णय पर असहमति जताई? इसके साथ ही राजनीतिक या वैचारिक संगठनों की गतिविधियों के लिए कॉलेज परिसर के इस्तेमाल को लेकर कोई स्पष्ट नीति है या नहीं, इस पर भी जवाब मांगा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *