![]()
राजाखेड़ा में बिजली चोरी के खिलाफ जेवीवीएनएल धौलपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता आनंद तिवारी के नेतृत्व में 11 अगस्त को उपखंड राजाखेड़ा में तीन टीमें बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई। इस दौरान कुल 19 विद्युत उपभोक्ताओं पर 6.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। शहर और ग्रामीण इलाकों से अवैध केबल हटाईं कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल की टीम ने राजाखेड़ा शहर और ग्रामीण इलाकों में अवैध केबलों को हटाया। टीम ने डीसी-पीडीसी कनेक्शन वाले परिसरों की भी जांच की। इस दौरान तीन परिसरों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया, जिन पर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर उनकी बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई। दूसरी टीम, जिसका नेतृत्व कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड कर रहे थे, ने मरैना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस टीम ने भी अवैध केबलों को जब्त किया और डीसी-पीडीसी कनेक्शनों का भौतिक सत्यापन किया। आठ परिसरों में अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते पाए जाने पर 1.25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और उनकी बिजली आपूर्ति भी काट दी गई। टीम ने 8 वीसीआर भरीं सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने भी अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए लगभग 8 वीसीआर (विद्युत चोरी रिपोर्ट) भरीं, जिन पर 4.5 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार, कुल 19 विद्युत चोरों पर 6.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने आम जनता से बिजली चोरी न करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी एक कानूनी अपराध है और अवैध केबलों का उपयोग करने से जानलेवा हादसे हो सकते हैं। बरसात के मौसम में बिजली के खंभों से उचित दूरी बनाए रखने और जिन घरों में वैध कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें तुरंत आवेदन कर वैध कनेक्शन लेने की सलाह दी गई। इस कार्रवाई में वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, निशांत जैन, लक्ष्मण सिंह, जगदीश सिंह, वासुदेव वर्मा सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Source link
राजाखेड़ा में बिजली चोरी पर कार्रवाई:19 बिजली चोरों पर कार्रवाई, 6.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया
