![]()
गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड स्थित डॉक्टर चैंबर की छत से पिछले तीन-चार महीने से लगातार शौचालय का गंदा पानी टपक रहा है। इस स्थिति के कारण डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी गंदगी और बदबू के बीच काम करने को मजबूर हैं, जिससे मरीजों के इलाज में भी परेशानी आ रही है। छत से टपकते इस गंदे पानी को रोकने के लिए चैंबर में डस्टबिन रखा गया है, ताकि पानी सीधे फर्श पर न फैले। भीषण गर्मी के बावजूद डॉक्टर पंखा बंद करके मरीजों का इलाज कर रहे हैं, क्योंकि पंखा चलाने पर गंदे पानी की बूंदें कमरे में और डॉक्टरों पर फैलने का डर रहता है। बदबू से सांस लेना में हो रहा मुश्किल इस स्थिति के कारण चैंबर और आसपास के इलाके में शौचालय के गंदे पानी की तीव्र बदबू फैल रही है। गर्मी और उमस के साथ बदबू से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। इस खराब माहौल में मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। यह गंभीर लापरवाही और अव्यवस्था है कि अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अधिकारियों की अनदेखी से अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और यह मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों के स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण है। अस्पताल की यह स्थिति स्वास्थ्य विभाग के रख-रखाव और सफाई व्यवस्था के दावों पर प्रश्नचिह्न लगाती है। मरीज और उनके परिजन भी इस खराब माहौल को देखकर चिंतित हैं।
Source link
डॉक्टर चेंबर में टपक रहा शौचालय का पानी:सदर अस्पताल में 4 महीने से स्वास्थ्यकर्मी परेशान, गंदगी-बदबू के बीच काम करने को मजबूर
