![]()
तरनतारन जिले में खेडां वतन पंजाब दियां 2026 के तहत ब्लॉक लेवल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। यह टूर्नामेंट मंगलवार को चोहला साहिब के श्री गुरु अर्जन देव स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुआ। इसमें अंडर 14 से लेकर 70 साल से ज्यादा उम्र के ग्रुप के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी नेशनल के मुकाबले हुए। यह टूर्नामेंट डिप्टी कमिश्नर राहुल और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर सतवंत कौर के निर्देशन में हो रहा है। इस दौरान चेयरमैन हरजीत सिंह संधू, चेयरमैन अमरिंदर सिंह एमी, नायब तहसीलदार रतनजीत खुल्लर, बीडीपीओ गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह और सरपंच केवल कृष्ण सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। पहले दिन खिलाड़ियों ने किया कड़ा प्रदर्शन टूर्नामेंट के पहले दिन खिलाड़ियों ने कड़ा प्रदर्शन किया। अंडर 14 एज ग्रुप में एकमदीप सिंह ने 600 मीटर दौड़ में पहला, मनकीरत सिंह ने दूसरा और अभिनय ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 एज ग्रुप की 400 मीटर दौड़ में सरबंस दीप सिंह ने पहला, पारस ने दूसरा और अभिजोत सिंह ने तीसरा स्थान जीता। फुटबॉल के अंडर 17 मुकाबले में खान छाबड़ी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल के अंडर 14 वर्ग में शाह हरबंस की टीम विजेता रही। इसी तरह, चोहला साहिब ने अंडर 17 वॉलीबॉल का खिताब जीता।
Source link
तरनतारन में खेडां वतन पंजाब दियां टूर्नामेंट शुरू:अंडर 14 से 70 साल के ग्रुप में मुकाबले, फुटबॉल, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुई
