Headlines

तरनतारन में मशहूर स्वीट हाउस पर फिर अंधाधुंध फायरिंग:शटर पर लगीं चार गोलियां, कुछ दिन में दूसरी वारदात से दहशत में दुकानदार




तरनतारन की पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने प्रसिद्ध ‘शांति की हट्टी’ मिठाई की दुकान को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। खास बात यह है कि इसी दुकान पर बीते कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरी बार गोलीबारी की घटना हुई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में भय और पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं। रात 11 बजे दिया वारदात को अंजाम जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 11 बजे की है। बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने दुकान के शटर पर सीधे फायर झोंक दिए। दुकान के शटर में 4 गोलियां लगीं, जिससे जोरदार धमाकों की आवाज से पूरा इलाका सहम गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, खौफ में पीड़ित दुकानदार सूचना मिलते ही थाना सिटी पट्टी की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों के भागने के रूट और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके। वहीं, लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से दुकानदार बुरी तरह से सहमा हुआ है और खौफ के कारण उसने फिलहाल पुलिस को कोई औपचारिक बयान दर्ज नहीं करवाया है। 11 सितंबर को भी हुई थी फायरिंग उल्लेखनीय है कि इसी दुकान पर बीते 11 सितंबर 2026 को भी अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। उस समय भी गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन महज कुछ हफ्तों के भीतर दोबारा हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानदार के बयान बिना भी जांच शुरू मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी पट्टी के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि यद्यपि दुकानदार ने डर की वजह से अभी बयान दर्ज नहीं कराए हैं, फिर भी पुलिस ने अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने मौके से दुकान के शटर में लगी गोलियों के निशान मिले हैं, कुछ खोखे बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है और जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *