![]()
तरनतारन के बुघा गांव से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में लड़की की मां ने बताया कि उनकी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी 11 अगस्त 2026 की रात करीब 8:15 बजे घर से लापता हो गई थी। मां के अनुसार, वह पड़ोसी के घर गई थीं और जब लौटीं तो बेटी घर पर नहीं मिली। परिवार ने आस-पास और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मां ने अपने बयान में गांव के रहने वाले केहर शेर सिंह और बघेल सिंह के बेटे बलबीर सिंह पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया है। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि इसमें आरोपी के माता-पिता और कुछ अन्य साथियों ने भी मदद की होगी। पीड़ित परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 96 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है। परिवार ने बताया कि घटना को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन उनकी बेटी का कोई पता नहीं चला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी परिवार उन पर राजनीतिक दबाव और समझौते के लिए दबाव बना रहा है। परिवार ने आरोपी के पूरे परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और लड़की की जल्द बरामदगी की मांग की है।
Source link
तरनतारन में 10वीं की छात्रा लापता:मां ने गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया
