Headlines

तरनतारन में ASI की हत्या- ऑडियो क्लिप से नया मोड़:बेटे कोमल के नाम से ऑडियो वायरल, बोला- पिता का किसी गैंगस्टर से नाता नहीं




तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं कस्बे में रविवार शाम एएसआई (ASI) इकबाल सिंह की हत्या में एक नया मोड आ गया है। शाम को उनकी हत्या की जिम्मेदारी गैंगेस्टर ने ली थी। लेकिन आज एएसआई के बेटे ने ऑडियो जारी कर एक नया खुलासा किया है। उसने ऑडियों में कहा कि उनके पिता पर जिन लोगों से संबंध होने की बात कही जा रही है, वह गलत है। सोमवार को उनकी एएसआई का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरन ही मृत एएसआई के बेटे कोमल की कथिन ASI के बेटे कोमल की एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। गौरतलब है कि फिरोजपुर में काउंटर इंटेंलिजेंस में तैनात एएसआई तैनात एएसआई इकबाल सिंह की घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर डोनी बल नाम पर ली गई थी। इसमें विरोधी गैंग से संबंध के कारण हत्या की बात कही गई थी। क्या है ऑडियो में वायरल ऑडियो में कोमल ने कथित तौर पर स्पष्ट किया है कि उनके पिता का लंडा हरीके और सत्ता नौशहरा से कोई संबंध या लेन-देन नहीं था। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता की बिना किसी वजह के हत्या कर दी गई है। इसके साथ ही ऑडियो में इस रंजिश का जवाब देने जैसी बातें भी कही जा रही हैं। हालांकि, इस वायरल ऑडियो क्लिप की सत्यता और इसमें किए गए दावों की अभी तक कोई आधिकारिक या पुलिस पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के असली कारणों और साजिश से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *