Headlines

तारा मंदिर परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान:जनप्रतिनिधियों ने लोगों से हरियाली बढ़ाने और पौधों की देखभाल की अपील की




बांका में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को तारा मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पौधरोपण किया गया। नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंहा और कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन सहित वार्ड पार्षदों ने पौधे लगाए। इस मौके पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करें। उन्होंने साफ किया कि स्वच्छ और हरा-भरा शहर बनाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी जरूरी है। नगर परिषद ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम होंगे। इस अभियान से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विकास चौरसिया, रजनीश सिंह, पंकज कुमार दास, सभापति प्रतिनिधि अज्जू यादव और अन्य कर्मी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *