![]()
शिमला जिले में ननखड़ी तहसील के गाहन इलाके में शनिवार शाम एक बोलेरो कैंपर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए कोटगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शनिवार शाम करीब 8 बजे गाहन इलाके में हुआ। बोलेरो कैंपर किसी वजह से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के समय गाड़ी में सवार मोहर सिंह पुत्र अमर सिंह, निवासी गांव लैलन, तहसील ननखड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को अस्पताल में कराया भर्ती हादसे में हरदयाल सिंह पुत्र सिंगुराम, निवासी गांव जुवालडा, तहसील ननखड़ी घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल हरदयाल सिंह को इलाज के लिए कोटगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। पुलिस को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस गाड़ी के पलटने के कारणों और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
Source link
शिमला में बेकाबू होकर बोलेरो कैंपर पलटी:एक व्यक्ति की मौत, साथी घायल, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
