![]()
सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित वार्षिक अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन 814 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिस्पर्धा और निर्धारित शारीरिक मानकों के बीच 575 अभ्यर्थियों ने दौड़ पूरी कर अगले चरण में प्रवेश किया है। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों से गुजरना होगा, जिसमें शारीरिक प्रवीणता परीक्षण, शारीरिक मापदंड, बायोमेट्रिक और दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच शामिल है। अग्निवीर सेना भर्ती रैली 14 अक्टूबर तक चलेगी। भर्ती रैली में 10 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई
सागर सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आवागमन सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन क्रमांक 01711 मकरोनिया से मुरैना शाम 6 बजे, 01832 मकरोनिया से मुरैना सुबह 2.15 बजे तथा 01834 मकरोनिया से भिंड सुबह 3.15 बजे रवाना होगी। समय-सारणी में परिवर्तन की स्थिति में आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने और यात्रा के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की गई है। जिला प्रशासन और सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के समन्वय से भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष व योग्यता के आधार पर होती है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति, दलाल या असामाजिक तत्व के बहकावे में न आएं।
Source link
सेना भर्ती का चौथा दिन, 575 अभ्यर्थी सफल:सागर में 814 लोगों ने लिया भाग; प्रतिभागियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन
