Headlines

तुर्की में जान गंवाने वाले हरजिंदर का अंतिम संस्कार:आज दोपहर होशियापुर के पैतृक गांव पहुंचा शव, क्रेन गिरने से गई जान




तुर्की में क्रेन हादसे में जान गंवाने वाले होशियापुर जिले के गांव रल्लण निवासी हरजिंदर सिंह (43) का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। उनका शव आज दोपहर गांव पहुंचा था। हरजिंदर सिंह करीब एक साल पहले काम के लिए तुर्की गए थे। 28 अगस्त को तुर्की के बुरसा शहर में एक क्रेन की मरम्मत करते समय हादसा हो गया। क्रेन का एक बड़ा हिस्सा अचानक उन पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हरजिंदर सिंह ने इलाज के दौरान 29 अगस्त को दम तोड़ दिया। उनके परिवार को इस हादसे की सूचना बीती रात मिली। पूर्व सरपंच के बेटे थे हरजिंदर सिंह हरजिंदर सिंह पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह के बेटे थे। वे अपने पीछे पत्नी अमनदीप कौर और 12 वर्षीय बेटे इशमीत को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। विधायक जसवीर सिंह राजा ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर दुख साझा किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *