Headlines

श्रीगंगानगर में नशा तस्करों के बिजली कनेक्शन काटे:पुलिस-बिजली विभाग ने की कार्रवाई; लोगों ने किया विरोध




श्रीगंगानगर में नशा तस्करी और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने गुरुवार को छजगरिया मोहल्ले में कार्रवाई की। टीम ने बस्ती में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान 100 से ज्यादा अवैध कनेक्शन काटे गए। विद्युत विभाग की ओर से अवैध कनेक्शन को लेकर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। घर-घर जाकर कनेक्शनों की जांच एसपी हरीशंकर के निर्देशन में कार्रवाई एडिशनल एसपी दीपक कुमार शर्मा और सीओ सिटी विष्णु खत्री के सुपरविजन में की गई। जवाहरनगर थानाधिकारी दिनेश सारण की टीम और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बस्ती में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। जांच के दौरान करीब 100 से ज्यादा घरों में अवैध रूप से किए गए बिजली कनेक्शन सामने आए। इनमें से 100 कनेक्शन काट दिए गए। विद्युत विभाग की ओर से इन अवैध कनेक्शनों को लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। कनेक्शन काटने का लोगों ने किया विरोध कार्रवाई के दौरान बस्ती के कुछ लोगों ने बिजली कनेक्शन काटने का विरोध किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विरोध कर रहे लोगों से कनेक्शन वैध होने के संबंध में बिजली की रसीद या बिल दिखाने को कहा। हालांकि, लोग अधिकारियों के सामने कनेक्शन वैध होने से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *