![]()
भोपाल के लालघाटी से मुबारकपुर तक सर्विस रोड के पुनर्निर्माण के चलते गांधी नगर फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर 9 दिन तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से गांधी नगर ब्रिज पर आशाराम तिराहे से द्रोणांचल गेट की ओर जाने वाली सर्विस रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते 4 सितंबर से 12 सितंबर तक इस हिस्से पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 300 मीटर आगे जाकर लेना होगा यू-टर्न यातायात पुलिस के मुताबिक, करोंद और जेल रोड की ओर से आने वाले ऐसे वाहन चालक, जो सर्विस रोड के जरिए भोपाल शहर की ओर जाते हैं, उन्हें आशाराम तिराहे से आगे गांधी नगर की दिशा में करीब 300 मीटर तक जाना होगा। इसके बाद ब्रिज पर बनाए गए यू-टर्न से वाहन वापस मोड़कर शहर की ओर जा सकेंगे। निर्माण के दौरान अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी सर्विस रोड बंद रहने के कारण वाहन चालकों को सामान्य रूट की तुलना में कुछ अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। खासकर करोंद, जेल रोड और आसपास के इलाकों से शहर की ओर आने वाले वाहन चालकों को बदली हुई यातायात व्यवस्था का ध्यान रखना होगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान बंद मार्ग पर जाने की कोशिश न करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करें। पुलिस ने लोगों से घर से पर्याप्त समय लेकर निकलने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि निर्माण कार्य के दौरान जाम की स्थिति न बने।
Source link
गांधी नगर फ्लाईओवर की सर्विस रोड 9 दिन रहेगी बंद:ट्रैफिक डायवर्ट; 300 मीटर आगे यू-टर्न से शहर की ओर जा सकेंगे वाहन
