![]()
कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नयागांव निवासी खुमान सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार खुमान सिंह रोजाना की तरह चक्की की दुकान पर काम करने के बाद रात करीब 8:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल टेलर के सामने एक कार चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से खुमान सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे अजय सिंह ने बताया कि उनके पिता रोजाना दुकान से काम खत्म करने के बाद घर लौटते थे। मंगलवार रात भी वह करीब 8:30 बजे दुकान से निकले थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गुमानपुरा थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हादसे की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
Source link
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दुकान से घर जाते समय हुआ हादसा,इलाज के दौरान मौत
