Headlines

सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र-ग्रामीण:स्टेट हाईवे जाम किया; सरपंच बोलीं-भोपाल तक फाइल जा चुकी, अब तक आश्वासन नहीं




मेहदवानी जनपद की ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक ग्राम में बुधवार सुबह ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने चक्काजाम कर दिया। सड़क निर्माण की मांग को लेकर हुए इस चक्काजाम से कनेरी रैयत में मेहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी। शहपुरा SDM ने भी ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीण बोले- मुख्य सड़क से गांव तक का पहुंच मार्ग कच्चा धरने पर बैठे कृष्ण लाल मरावी, बसंत मरकाम, गोविंद मरकाम और तोखे लाल यादव ने बताया कि मुख्य मार्ग से कछरा टोला और मुरमी टोला की दूरी करीब 5 किलोमीटर है। उनके अनुसार गांव तक पहुंचने वाला रास्ता कच्चा है और यहां करीब 800 की आबादी है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान एंबुलेंस और चार पहिया वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते। इससे मरीजों को इलाज के लिए ले जाने में परेशानी होती है। उनका कहना है कि कई बच्चे भी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्राम पंचायत में कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं। सरपंच बोलीं- सड़क की मांग को लेकर भोपाल तक गई ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठीं सरपंच कमलवती परस्ते ने बताया कि गांव में सड़क की समस्या है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर वह जनपद, जिला और भोपाल तक फाइल लेकर जा चुकी हैं। हालांकि, उनके अनुसार अभी तक सड़क निर्माण को लेकर कोई आश्वासन नहीं मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *