Headlines

तेलंगाना- चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने का प्रस्ताव:बिल पास कराने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र; केंद्र की मंजूरी जरूरी




तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके बाद, इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। हैदराबाद में नीट पेपर लीक मामले को लेकर आयोजित कैंडल लाइट रैली में उन्होंने ने यह बात कही। अगस्त के पहले हफ्ते में विधानसभा और विधान परिषद का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। युवाओं को राजनीति में लाने की तैयारी रेवंत रेड्डी ने कहा कि देश की आबादी में युवाओं (जेन जेड) की हिस्सेदारी 30 फीसदी है, लेकिन लोकसभा में उनका प्रतिनिधित्व एक फीसदी से भी कम है। उन्होंने कहा कि अगर 21 साल से अधिक उम्र के युवा मंत्री बनेंगे, तो देश का भविष्य बदलेगा। इसके लिए संविधान में संशोधन की जरूरत है। सीएम ने उदाहरण देते हुए कहा कि जर्मनी और ब्रिटेन में 18 साल का युवा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बन सकता है। सिंगापुर में 21 साल का व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में भी 21 साल के युवा आईएएस, आईपीएस अधिकारी, मेयर और जिला परिषद अध्यक्ष बन सकते हैं। राजीव गांधी और नरसिम्हा राव के फैसलों का जिक्र रेवंत रेड्डी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के फैसले को याद किया, जिन्होंने मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 साल की थी। साथ ही, पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव ने 21 साल के युवाओं को मेयर और जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का अधिकार दिया था। सीएम ने कहा कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो वे यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई युवा नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री बने। उन्होंने कहा कि वे इंडिया गठबंधन के नेताओं से बात करेंगे ताकि युवा संसद में पहुंचकर अपनी आवाज उठा सकें। नीट मामले पर सरकार का रुख नीट पेपर लीक मामले पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में संसद में छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग उठाएगी। इस रैली में डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क, कई मंत्री, सीपीआई नेता और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *