Headlines

त्रैमासिक यूनियन-प्रबंधन बैठक कराने की मांग



बोकारो कर्मचारी संघ (बीएकेएस) ने इस्पात मंत्रालय, श्रम मंत्रालय और मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) को पत्र भेजकर सेल की सभी इकाइयों में ट्रेड यूनियनों के साथ प्रत्येक तीन माह पर औद्योगिक संबंध (आईआर) बैठक अनिवार्य करने की मांग की है। संघ ने औद्योगिक संबंध संहिता-2026 के प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तर्ज पर सेल में भी नियमित आईआर बैठकें और वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए। बीएकेएस ने गुप्त मतदान से मान्यता प्राप्त यूनियनों का नियमित चुनाव, सभी पंजीकृत यूनियनों के साथ त्रैमासिक बैठक तथा मंत्रालय को अनुपालन रिपोर्ट भेजने की व्यवस्था लागू करने की मांग की। महासचिव हरिओम ने आरोप लगाया कि सेल का एचआर विभाग यूनियनों से संवाद और मांगों के समाधान से बच रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *