Headlines

पठानकोट पुलिस ने पकड़े 2 झपटमार:वाहनों पर बैठी महिलाओं को बनाते थे शिकार, 2 दिन पहले चलती स्कूटी पर महिला की छीनी थी बालियां




पठानकोट के थाना तारागढ़ पुलिस ने चलते वाहनों पर महिलाओं की बालियां छीनने वाले 2 झपटमारों को काबू किया है। 2 दिन पहले ही आरोपियों ने गांव सालोवाल के पास अपनी बहू के साथ स्कूटी पर जा रही एक महिला की बालियां छीनीं थीं। पुलिस ने मामले की जांच की और वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों के पूछताछ के बाद आरोपियों को दीनानगर से काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरज और भूपिंद्र के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जिला गुरदासपुर के दीनानगर के गांव अवांखा और उदीपुर के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। ताकि, अन्य वारदातों संबंधी पूछताछ की जा सके। इस तरह दिया था वारदात को अंजाम… बेटे से मिलने जा रही थी सास-बहू: संयोगिता निवासी गांव झेला आमदा शकरगढ़ ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी सास कमलेश रानी के साथ स्कूटी नंबर PB-06-R-3569 पर सवार होकर गांव से नाजोचक्क स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ते बेटे से मिलने जा रही थी। दोपहर करीब 12:30 बजे जब वे गांव शालोवाल से करीब 100 मीटर पीछे पहुंचीं तो पीछे से काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात युवक आए। मोटरसाइकिल स्कूटी के बिल्कुल पास सटाई: बदमाशों ने अपनी मोटरसाइकिल स्कूटी के बिल्कुल पास सटाई और झपट्टा मारकर महिला की सास के दाहिने कान में पहनी सोने की बाली छीन ली। इसके बाद वे तेजी से परमानंद साहिब की तरफ फरार हो गए। वे मोटरसाइकिल का नंबर सिर्फ ‘PB-06’ ही पढ़ सकीं। हालांकि सामने आने पर वह लुटेरों को पहचान सकती है। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर लुटेरों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बयान दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया था मामला: पीड़िता के बयान पर थाना तारागढ़ पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) और 3(5) के तहत FIR दर्ज कर ली। डीएसपी सुखजिंद्र ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है और तारागढ़ थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *