![]()
सिरसा शहर में ट्रैफिक पुलिस और ई-रिक्शा चालक एवं यूनियन प्रधान के बीच हुए हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो तेजी से वायरल है। कई देर तक ई-रिक्शा यूनियन प्रधान व पुलिस के बीच बहस होती है और मामला गाली-गलौज तक पहुंच जाता है। इस झगड़े का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने बैरिकेडिंग हटाकर जबरदस्ती आगे जाने की कोशिश की। पुलिस द्वारा टोकने पर चालक जिद पर अड़ गया और ई-रिक्शा को आगे भगा ले गया। पुलिस ने ई-रिक्शा को मुश्किल से रूकवाया और चालक को काबू कर लिया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने चालक के खिलाफ नजदीकी सिटी थाने में शिकायत दी और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया। आरोप है कि उस समय चालक नशे में था। जानकारी के अनुसार, यह मामला परशुराम चौक के पास का है और वीरवार का है। इसका सीसीटीवी अब सामने आया है। बीच-बचाव को बाकी ई-रिक्शा चालक भी पहुंच जाते हैं और मामला शांत करवाया। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ जुट जाती है। प्रधान अजय को कुछ चोटें भी आई है और वह नोहरिया गेट के पास एरिया में रहता है। वायरल वीडियो में चालक चोटिल दिखा और पुलिस पर उठे थे सवाल वायरल वीडियो में ई-रिक्शा चालक का सिर खून से लथपथ दिख रहा है और वह बार-बार पुलिसकर्मियों को गाली व अपशब्द बोलते सुन रहा है। पुलिस पहले पीछे हटने और बाद में उसे बार-बार चुप होने को कहती है। वह उनकी एक न मानने को तैयार है। चालक पुलिस से कहता कि मारकर दिखाओ, देखता हूं। उनको उकसाने की कोशिश करता है। इससे पहले पुलिस पर ही सवाल उठ रहे थे और उस समय चालक ने भी पुलिसकर्मी पर मारने के आरोप लगाए थे। अब ये सीसीटीवी के आने से स्थिति साफ हो गया है। मामले के बाद ई-रिक्शा चालक ट्रैफिक पुलिस से मिलने पहुंचे और माफी मांगी। चालक पर मिले अपराधिक मामले दर्ज पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चालक के खिलाफ पहले भी अपराधिक मामले दर्ज है। नशा बेचने के अलावा किडनेपिंग अन्य धाराओं के तहत क्रिमिनल रिकॉर्ड मिला है। पुलिस उसकी बाकी डिटेल भी खंगाल रही है और पुलिस उसकी जमानत रद्द करवाएगी, जिन केस में चालक जमानत पर है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने में घुमाया। जानिए सीसीटीवी में क्या दिख रहा ई-रिक्शा से बैरिकेडिंग को आगे खिसकाया सीसीटीवी में दिख रहा है कि ई-रिक्शा चालक वीरवार शाम करीब 3 बजे बेगू रोड की ओर से परशुराम चौक पर आता है। यहां ट्रैफिक पुलिस द्वारा बाजार की ओर जाने वाले रोड पर बैरिकेडिंग की हुई है। ई-रिक्शा चालक पहले ई-रिक्शा से ही बैरिकेडिंग को आगे खिसकाकर धक्के से बाजार की ओर जाने लगता है। सामने से आ रही गाड़ी टकराने से बची वहीं पास में ट्रैफिक पुलिस से दो जवान तैनात थे। उन्होंने ई-रिक्शा चालक को रोकने की कोशिश की। उसी समय बाजार साइड से चौक आ रही गाड़ी ई-रिक्शा से टकराने से बच गई। इस पर गाड़ी के चालक ने ई-रिक्शा चालक को रोका तो उनमें बहस हो गई। तभी पुलिसकर्मी जवान वहां पहुंच गए और चालक से बैरिकेडिंग हटाने का कारण पूछा और उसे पीछे जाने को कहा। हटाने का कारण पूछा तो ई-रिक्शा को भगाने लगा पुलिसकर्मी बोले, ये बैरिकडिंग की हुई थी तो उसे हटाया क्यों? इसी बात पर ई-रिक्शा चालक और पुलिस में बहस हो गई। गाड़ी चालक भी उसे ई-रिक्शा पीछे हटाने पर अड़ गया। कुछ देर बाद ई-रिक्शा चालक जबरदस्ती ई-रिक्शा को आगे ले जाने लगा। गाड़ी चालक और पुलिस जवानों ने ई-रिक्शा को पकड़कर रोकने की कोशिश की तो उसे कुछ दूरी पर आगे रूकवाया गया। इस बीच गाड़ी चालक व जवान तो बच गए, परंतु ई-रिक्शा चालक का सिर कहीं जा टकराया और उसे कुछ चोटें भी आई। शहर में ई-रिक्शा चालकों की दो यूनियन शहर में ई-रिक्शा चालकों की दो यूनियन है और दोनों के प्रधान अलग-अलग है। एक ई-रिक्शा यूनियन बस स्टैंड से हिसार रोड पर मेन गेट के पास बने ई-रिक्शा स्टैंड की है और दूसरी यूनियन एंट्री गेट से पुल की ओर से बने ई-रिक्शा स्टैंड की है। इसी यूनियन का प्रधान ई-रिक्शा चालक खुद को बताता है। ये यूनियन भी पिछले तीन-चार माह पहले ही बनी है। नशे में पाया है और पुलिसकर्मियों से झगड़ा किया : थाना प्रभारी मामले में सिटी थाना प्रभारी संतोष सिंह के अनुसार, हमने ई-रिक्शा चालक का डॉक्टरों से मेडिकल करवाया है, जिसकी रिपोर्ट में पता चला है कि उस समय वह शराब के नशे में था। उसने पुलिसकर्मियों के साथ झगड़ा भी किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली है। पुलिसकर्मी की शिकायत में आरोपी चालक अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन केस में आरोपी को जमानत मिली हुई है, वो रद्द कराई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है और झगड़े में इसे भी चोट आई है।
Source link
सिरसा ट्रैफिक पुलिस-ई-रिक्शा यूनियन प्रधान के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा:बैरिकेडिंग हटाकर जाने से रोका, आरोप-भगाने लगा, धक्का-मुक्की में चालक को आई चोट
