दमोह में बिजली बिल वसूली करने पहुंचे कर्मचारियों से मारपीट:नोहटा थाने में शिकायत दर्ज; आरोपी गांव से फरार




दमोह के अधरोटा गांव में बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई, जिसका मामला शुक्रवार को सामने आया। कर्मचारियों ने नोहटा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बिजली कंपनी के कार्यपालन इंजीनियर एमएल साहू ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शिकायतकर्ता बिजली कंपनी के कर्मचारी बलराम सिंह लोधी ने बताया कि वे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अधरोटा गांव में बिजली बिल वसूलने गए थे। उन्हें वहां बिजली से जुड़ी कुछ शिकायतें भी ठीक करनी थीं। बलराम सिंह अपने तीन अन्य कर्मचारियों के साथ गांव पहुंचे और ट्रांसफार्मर के पास गए। तभी रज्जू सिंह आदिवासी, जागेश्वर मिश्रा, हलके अठया और अनिल सेन नाम के आरोपियों ने उन्हें बिल वसूली करने से रोका। जब कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं मानी, तो इन लोगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट करते हुए धमकी भी दी। इसकी जानकारी तुरंत बड़े अधिकारियों को दी गई। उनके निर्देश पर नोहटा थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई गई। कर्मचारी शिकायत पर पहुंचे थे गांव कार्यपालन इंजीनियर एमएल साहू ने यह भी बताया कि कर्मचारी कई तरह की शिकायतें ठीक करने अधरोटा गांव गए थे। वहां कुछ लोगों ने उनके साथ सरकारी काम में बाधा डाली और मारपीट की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *