Headlines

दरभंगा में एयरटेल कर्मी को मारी गोली:ऑफिस से घर लौट रहे थे, रास्ते में अपराधियों ने घेरकर की फायरिंग




दरभंगा में गुरुवार रात करीब 9 बजे अपराधियों ने बाइक सवार एयरटेल कंपनी के कर्मी संजीव कुमार सिंह को गोली मार दी। घायल संजीव को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। उनकी स्थिति अभी गंभीर है। बताया जा रहा कि वे ऑफिस से घर लौट रहे थे। इसी दौरन निमैठी चौक पर अपराधियों ने उनपर फायरिंग की। वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए हैं। मौके से पुलिस ने 2 खोखे बरामद किए हैं। घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र की है। मौके से आई कुछ तस्वीरें… मौके पर 5 थानों की पुलिस पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आसपास के पांच थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल की घेराबंदी कर मामले की जांच में जुटी है।
लोगों ने सड़क पर उतरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
इसी चौक पर तीन की हत्या हुई थी निमैठी चौक पर 22 जून 2023 को दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलीबारी कर नगर निगम कर्मी अनिल सिंह, उनके चचेरे भाई मनीष सिंह और गार्ड मुन्ना सिंह की हत्या कर दी गई थी। एक बार फिर उसी स्थान पर हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *