![]()
बलिया। बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने 11 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें बलिया भी शामिल है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद यह सूची जारी हुई है। बलिया में सुधीर पासवान को बीजेपी अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सुधीर पासवान बेल्थरा रोड के पूर्व विधायक गोरख पासवान के बेटे हैं। वह पहले जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सुधीर पासवान को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों, बीजेपी पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जताई। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह समेत कई लोगों ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया पर बधाई दी।
Source link
सुधीर पासवान बने बलिया बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष:पूर्व विधायक के बेटे हैं, क्षेत्र में खुशी की लहर
