Headlines

दरभंगा में दुकानदार से 85 हजार की ठगी:बिजली मीटर अपडेट के नाम पर मोबाइल पर भेजा APK फाइल; ओपन करते ही खाते से रुपए गायब




दरभंगा में पान दुकानदार से 85 हजार की ठगी हुई है। बिजली मीटर अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने बनसारा गांव मिथिलेश कुमार चौधरी के बैंक खाते से रुपए उड़ा लिए। इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना रैयाम थाना क्षेत्र की है। बिजली मीटर अपडेट के नाम पर दिया झांसा मिथिलेश के अनुसार, 4 अक्टूबर की सुबह करीब 10:09 बजे मोबाइल नंबर 7462901337 से उनके पास कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम ‘तलमय मुर्मू’ (Talmay Murmu) बताया। उसने कहा कि उनके बिजली मीटर का अपडेट करीब तीन साल से नहीं हुआ है। मीटर अपडेट कराने की प्रक्रिया पूछने पर आरोपी ने व्हाट्सएप पर APK फाइल(लिंक) भेजा। बिना कुछ सोचे समझे मिथिलेश ने उसे खोल दिया। इसके करीब 19 मिनट बाद, सुबह 10:28 बजे उनके बैंक खाते से 85 हजार रुपए की निकासी हो गई। ‘पान दुकान चलाकर जमा की थी रकम’ मिथिलेश कुमार चौधरी दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और गांव में ही पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि रोज की कमाई से थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर उन्होंने कई साल में यह रकम जमा की थी। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंक खाते में रखी रकम एक झटके में खत्म हो गई । पीड़ित ने भावुक होकर कहा कि ‘एक-एक रुपए बचाकर इतने पैसे जमा किए थे। यही पैसा भविष्य के लिए सहारा था। साइबर ठगी करने वालों ने छल करके मेरा रुपए गायब कर दिया। अब इतना पैसा दोबारा कहां से लाएंगे।’ साइबर थाना में शिकायत, राशि फ्रीज कराने की मांग पीड़ित ने साइबर थाना में दिए आवेदन में संबंधित खाते/UPI लेन-देन को तत्काल फ्रीज या होल्ड कराने और राशि वापस कराने की मांग की है। आवेदन के साथ पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट, डेबिट SMS, यूपीआई ट्रांजेक्शन का विवरण, Google Transaction ID, कॉल लॉग, व्हाट्सएप चैट और APK से संबंधित स्क्रीनशॉट सहित अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खाते से रकम किस माध्यम से निकाली गई और इसे किन खातों में ट्रांसफर किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *