Headlines

दरभंगा में 2 बच्चियों का रेस्क्यू:पुलिस ने कारोबारी को किया अरेस्ट, मजदूरी कराने के लिए समस्तीपुर से लाया था




दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 2 बच्चियों का रेस्क्यू किया है। बच्चियों से मखाना ‎‎भुजने-फोड़ने का काम कराया जा रहा था। आरोपी व्यवसायी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बाल श्रम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब चार बजे मास्टर चौक पर ड्यूटी पर तैनात चौकीदार रंजीत पासवान और दीपू यादव को दो बच्चियां मिलीं। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे समस्तीपुर जिले की रहने वाली हैं। करीब एक सप्ताह पहले सुपौल बाजार हाटगाछी वार्ड संख्या-3 निवासी अरुण सहनी ने काम कराने के लिए बिरौल लाया था। वहां उन्हें काम देने के बजाय प्रताड़ित किया जा रहा था। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर मौका मिलते ही वहां से भाग निकली। आरोपी ने अपना जुर्म कबूला सूचना मिलने के बाद पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा और दोनों बच्चियों को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया। इसके बाद बच्चियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी अरुण सहनी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दोनों बच्चियों को मजदूरी कराने के उद्देश्य से अपने साथ लेकर आया था। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों बच्चियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्हें बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *