Headlines

दलमा में लगाए गए 6 दुर्दांत नक्सलियों के पोस्टर:1 करोड़ के इनामी असीम मंडल की हो रही तलाश, ग्रामीणों से सूचना देने की अपील




सारंडा के इलाके में अब बड़े इनामी नक्सली में असीम मंडल और उसके कुछ साथी ही बचे हैं। इनकी जानकारी जुटाने को पुलिस ने दलमा और उससे सटे सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए नक्सलियों की पहचान सार्वजनिक करने की रणनीति अपनाई है। पुलिस ने दलमा क्षेत्र में सक्रिय माने जा रहे एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश समेत छह नक्सलियों के नए पोस्टर जारी किए हैं। पोस्टरों के जरिए ग्रामीणों से नक्सलियों की गतिविधियों और ठिकानों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने की अपील की जा रही है। पुलिस ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने और उपयोगी जानकारी पर घोषित इनाम देने का भरोसा दिलाया है। छह नक्सलियों पर एक करोड़ 33 लाख का इनाम पटमदा डीएसपी नित्यानंद के अनुसार, पुलिस द्वारा जारी पोस्टरों में छह वांछित नक्सलियों के नाम, तस्वीर और इनाम की राशि दर्ज है। इनमें असिम मंडल उर्फ आकाश पर सबसे अधिक एक करोड़ रुपए, राम प्रसाद उर्फ सचिन पर 15 लाख रुपए, मीता पर 10 लाख रुपए, मंगल सिंह सरदार पर 5 लाख रुपए, मालती मुर्मू पर 2 लाख रुपए और बुलू महतो पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। इस तरह छह नक्सलियों पर कुल एक करोड़ 33 लाख रुपए का इनाम है। पुलिस इन पोस्टरों को एमजीएम, पटमदा, बोड़ाम, घाटशिला और दलमा से जुड़े सीमावर्ती गांवों के चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगा रही है। ग्रामीणों से सूचना देने की अपील पुलिस का मानना है कि जंगल और सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों तक नक्सलियों की तस्वीर और पहचान पहुंचने से उनके बारे में सूचना जुटाने में मदद मिलेगी। पुलिस ग्रामीणों से अपील कर रही है कि असीम मंडल या उसके सहयोगियों की गतिविधि, आवाजाही अथवा ठिकाने से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अधिकारियों ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही, उपयोगी सूचना मिलने पर संबंधित नक्सली के खिलाफ घोषित इनाम की राशि भी दी जाएगी। इस अभियान का मकसद ग्रामीणों को पुलिस के साथ जोड़कर नक्सली गतिविधियों की सूचना का नेटवर्क मजबूत करना है। असिम मंडल के दस्ते की हो रही तलाश पोस्टर अभियान के साथ दलमा और आसपास के जंगल क्षेत्रों में पुलिस तथा कोबरा बटालियन का संयुक्त तलाशी अभियान भी जारी है। सूत्रों के अनुसार, मदन महतो की गिरफ्तारी के बाद असीम मंडल और उसके दस्ते की गतिविधियों को लेकर पुलिस को अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि असीम मंडल अपने पांच सहयोगियों के साथ दलमा और सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय हो सकता है। इसी संभावना को देखते हुए पुलिस जंगलों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रही है। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने के साथ तलाशी अभियान तेज किए जाने को नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की दोहरी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *