Headlines

सिरसा में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन:निजीकरण समेत विभिन्न मांगों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी; हड़ताल की चेतावनी




सिरसा जिले में रानियां के खंड कार्यालय स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के दफ्तर में आज बिजली कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर किया गया। कर्मचारियों ने मुख्य रूप से गुरुग्राम और नूंह में बिजली की समानांतर आपूर्ति के लिए निजी कंपनियों को दिए जाने वाले प्रस्ताव का विरोध किया। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने इस प्रस्ताव की प्रतियां भी जलाईं। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों ने एग्री डिस्कॉम बनाने, कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने, स्मार्ट मीटर लगाने और रिस्क अलाउंस न दिए जाने का भी पुरजोर विरोध किया। एकजुट होकर कार्रवाई करने का चेतावनी कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि संयुक्त मोर्चा समिति और यूनियन की ओर से मिलने वाले किसी भी आदेश पर सभी कर्मचारी एकजुट होकर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे हड़ताल और अन्य विरोध प्रदर्शनों के लिए भी तैयार हैं। इस विरोध प्रदर्शन में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन, हरियाणा पावर हेड ऑफिस भिवानी और पावर इंजीनियरिंग समेत कई अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *