![]()
पाली जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के पीठासीन अधिकारी (अध्यक्ष) पद पर नवनियुक्त माया गहलोत ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के दौरान वे पारंपरिक मारवाड़ी वेशभूषा में कोर्ट पहुंचीं। पदभार ग्रहण करने के बाद गहलोत ने आयोग के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा- उपभोक्ताओं को सरल, सुलभ और समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े मामलों में न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के साथ प्रत्येक पक्षकार को निष्पक्ष सुनवाई का अवसर मिलना जरूरी है। इस अवसर पर उपभोक्ता आयोग के कर्मचारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
Source link
माया गहलोत ने संभाला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष का पदभार:बोली- कंज्यूमर को सरल-सुलभ और समयबद्ध न्याय दिलाना मेरा लक्ष्य
